पशुपालन कार्यकता का काम क्या होता है?

बहुत से लोग पशुओं को पालने का शौक रखते है तो जो लोग पशुओं को प्लते हैं उन्हें ही पुशपालक कहा जाता है और जो व्यक्ति गांव के पशुओं की बीमारियों से रोकथाम में पशुपालकों की सहायता करता है उसके ही पशुपालन कार्यकर्ता कहते है ग्रामीण पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा पशुपालन कार्यकर्ता के लिए भर्ती निकाली जाती है तो आज हम बात करेंगे पशुपालन कार्यकर्ता कौन होता है उसके कार्य क्या क्या होता है उन्हें कितनी सैलरी मिलती है और पशुपालन कार्यकर्ता बनने की भर्ती प्रक्रिया क्या है तो अगर आप इसके बारे में पूरी इनफार्मेशन चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए.

पशुपालन कार्यकर्ता का काम क्या होता है?

ग्रामीण पशुपालन निगम लिमिटेड जो कि एक प्राइवेट कंपनी है जिसकी तरफ से समय समय पर पशुपालन कार्यकर्ता की भर्ती निकलती रहती है इसमें हर ग्राम पंचायत में सिर्फ एक ही पशुपालन कार्यकर्ता को नियुक्त किया जाता है तो पशुपालन कार्यकर्ता वह व्यक्ति है जो अपने ही क्षेत्र में रहकर वहाँ पर रहने वाले ग्रामीणों के पशुओं की बीमारियों से रोकथाम में उनकी सहायता करता है तो जो पशुपालन कार्यकर्ता का काम होता है कि पशुपालन निगम के उत्तम नस्ल के पशुओं को उचित मूल्य पर ग्रामीणों को उपलब्ध कराएं जिससे की ग्रामीण पशुओं संबंधित व्यवसाय करके अपने जीवन स्तर को और सुधार सके पशुओं से संबंधित उत्पादों जैसे की पशुओं की दवाई आहार आदि बेचने के लिए पशुपालक सेवा केंद्रों की स्थापना करना, ये भी पशुपालन कार्यकर्ता का कार्य होता है जिससे की लोगों को सस्ते और सही दाम में सही सामान मिल सके.

इसे भी पढ़ें: बैंक मैनेजर का काम क्या होता है?

निगम के द्वारा चलाई जाने वाली नई नई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताना, उन्हें प्रेरित करना, जिससे की वे उन योजनाओं का लाभ उठा सकें, पशु उपचार शिविरों का आयोजन करना, जिससे की ग्रामीणों को पशुओं में होने वाले रोग व उनके रोकथाम के बारे में सही जानकारी मिल सके, उन्नत नस्ल के पशु प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी देना आदि सभी पशुपालन कार्यकर्ता का कार्य होता है.

पशुपालन कार्यकर्ता बनने के लिए योग्यता क्या रखी गयी है?

पशुपालन कार्यकर्ता बनने के लिए कैंडिडेट की आयु सीमा 18 से 40 साल के बीच में होने चाहिए और इसके लिए कैंडिडेट का 10वीं पास होना जरूरी है.

पशुपालन कार्यकर्ता बनने के लिए प्रक्रिया क्या है?

पशुपालन कार्यकर्ता का ऐप्लिकेशन फॉर्म आप ग्रामीण पशुपालन निगम लिमिटेड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं कुछ पशुपालन कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती इसमें 10वीं में आए अंकों के आधार पर कंडिडेट को सेलेक्ट किया जाता है और उसके बाद उसे सीधा इंटर के लिए बुलाया जाता है और फिर इंटरव्यू के आधार पर ही कैंडिडेट को सलेक्ट करके उसे ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाता है.

पशुपालन कार्यकर्ता को कितनी सैलरी मिलती है?

पशुपालन कार्यकर्ता को प्रतिमाह 10,000 से 20,000 के बीच में वेतन मिलता है.

आज इस आर्टिकल में हमने आपको पशुपालन कार्यकर्ता के कामों से रिलेटेड पूरी जानकारी दी है अगर आपको इससे रिलेटेड कोई सवाल है कोई समस्या है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: कम हाइट वाले आर्मी में कैसे जाये

4 thoughts on “पशुपालन कार्यकता का काम क्या होता है?”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top