लड़कियां पुलिस कैसे बनती है? | Girl Police kaise bane

Girl Police kaise bane: आज के टाइम में लड़कियां हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर है और अब लड़कियां भी देश की सेवा के लिए आगे आ रही है यही कारण है कि आज के समय में सभी राज्य में लड़कियों की पुलिस भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली जाती हैं और ज्यादा संख्या में लड़कियां पुलिस भर्ती के लिए आवेदन भी करती है तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बता देते हैं कि लड़कियां पुलिस कैसे बन सकती है इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए भर्ती प्रक्रिया क्या होती है आदि तो अगर आप इस बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Girl Police kaise bane
Girl Police kaise bane

लड़कियों के पुलिस में जाने के लिए योग्यता क्या रखी गई है?

लड़कियों को पुलिस बनने के लिए जनरल कैटगरी में आयु 18 साल से 25 साल के बीच में होनी चाहिए जबकि ओबीसी/एससी/एसटी वालों को आयु में 5 साल की छूट भी दी जाती है जिसके अनुसार ओबीसी/एससी/एसटी वालों की आयु सीमा 18 से 30 साल के बीच में ही होनी चाहिए। वैसे तो पुलिस विभाग में बड़े पदों के लिए आपका ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होता है लेकिन होमगार्ड बनने के लिए आपका 10th पास होना जरूरी है और पुलिस कॉन्स्टेबल बनने के लिए आपका 12th पास होना जरूरी होता है इसमें 10th और 12th चाहे आपने किसी भी विषय की हो आप अप्लाई कर सकते हैं और फिर सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा बनने के लिए कैंडिडेट का ग्रेजुएशन पास होना जरूरी होता है और इसमें ग्रेजुएशन चाहे किसी भी विषय हो और कोई भी कोर्स किया हो आप अप्लाइ कर सकते हैं और दरोगा के रूप में 10 साल कार्य करने के बाद इनका प्रमोशन पुलिस इन्स्पेक्टर के पद के लिए किया जाता है और फिर कुछ सालों के बाद इनका प्रमोशन करके इन्हें डीएसपी और फिर एएसपी बना दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: AIIMS में एडमिशन कैसे लें?

पुलिस बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया क्या होती है?

लड़कियों के पुलिस बनने की भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होती है जिसके बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाता है।

लिखित परीक्षा

इसके लिखित परीक्षा में जनरल हिंदी, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, रिजनिंग एबिलिटी, मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंटेलिजेंस कोशेंट आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं।

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट

इसमें हाइट महिलाओं जनरल/ओबीसी/एससी वालों के लिए कम से कम 152 सेंटीमीटर और महिला एसटी के लिए कम से कम 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए वेट महिलाओं का वेट सभी जातियों के लिए कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

इसमें दौड़ में महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है बॉल थ्रो में महिलाओं को 16 मीटर तक बॉल फेकनी होती है लॉन्ग जम्प में महिलाओं को 3 मीटर तक कूद लगानी होती हैं हाईजंप में महिलाओं को 3 फ़ीट तक छलांग लगानी होती है।

मेडिकल टेस्ट

चिकित्सा की जांच में अभ्यर्थी बिल्कुल सवस्थ होना चाहिए उसे कोई किसी प्रकार की बिमारी नहीं होनी चाहिए और इसी के साथ ही स्टूडेंट की आँखों की दृष्टि 6/6 होनी चाहिए सटा घुटना या सपाट पैर नहीं होने चाहिए और कैंडिडेट के Bow लेग नहीं होने चाहिए उसमें हकलाना, विकलांगता जैसी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

इसमें आपको 10th, 12th की मार्कशीट के ग्रेजुएशन की है या कोई डिप्लोमा किया है तो उसका सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और 10 फोटो लेकर जाने होते हैं।

पुलिस भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?

पुलिस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए या वैकेंसी पता करने के लिए ये आपको अपने राज्य की पुलिस भर्ती की वेबसाइट पर जाना होगा।

जैसे- अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं तो आपको गूगल पर uppbpb.gov.in सर्च करना होगा जिसके बाद आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की साइट पर आ जाएंगे और यहीं पर वेबसाइट को स्क्रोल करने पर आपको नीचे सभी लैटेस्ट वेकैंसीज़ दिख जाएगी जिन पर क्लिक करके आप उनके बारे में पढ़ सकते हैं और अप्लाई भी कर सकते हैं सभी राज्यों की पुलिस भर्ती की वेबसाइट अलग अलग होती है।

तो आज इस आर्टिकल में हमने आपको लड़कियों की पुलिस बनने से लेकर पूरी जानकारी दी है अगर आपको इससे संबंधित किसी भी तरह की कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट में पहुँच सकते हैं साथ ही और भी ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें: असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर कैसे बनें?

Leave a Comment